Bangladesh
Bangladesh: ढाका: बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बीएनपी की प्रमुख बेगम खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद 30 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। उनके निधन से बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है, साथ ही 31 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।
Bangladesh: खालिदा जिया का अंतिम संस्कार 31 दिसंबर को जोहर की नमाज के बाद ढाका के संसद भवन के दक्षिणी प्लाजा (मानिक मिया एवेन्यू) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें उनके पति, पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास जिया उद्यान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हजारों लोग अंतिम दर्शन और जनाजा नमाज में शामिल हुए।
Bangladesh: भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ढाका पहुंचे और खालिदा जिया के बेटे एवं बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक संदेश सौंपा। जयशंकर ने लोकतंत्र में उनके योगदान की सराहना की। यह शेख हसीना के सत्ता छोड़ने के बाद जयशंकर का पहला बांग्लादेश दौरा है।
Bangladesh: खालिदा जिया ने 1991-96 और 2001-06 में प्रधानमंत्री रहते हुए बांग्लादेश में लोकतंत्र की मजबूती और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। बीएनपी फरवरी 2026 के चुनाव में मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


