Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

T20 WC IND vs NED: भारत ने नीदरलैंड के सामने रखा 194 रनों का लक्ष्य, शिवम दुबे ने खेली 66 रनों की तूफानी पारी

Asian News
T20 WC IND vs NED
X

T20 WC IND vs NED

T20 WC IND vs NED: अहमदाबाद: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए के 36वें मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए।

T20 WC IND vs NED: भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। यह विश्व कप में उनका लगातार तीसरा शून्य रहा। ईशान किशन ने 7 गेंदों में 18 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 27 गेंदों में 31 रन (3 चौके, 1 छक्का) की उपयोगी पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 34 रन बनाए। मध्यक्रम में शिवम दुबे ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में 30 रन का योगदान दिया, जबकि रिंकू सिंह 6 रन बनाकर आउट हुए।

T20 WC IND vs NED: नीदरलैंड की ओर से लोगन वान बीक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए। आर्यन दत्त को 2 सफलताएं मिलीं, जबकि काइल क्लेन ने 1 विकेट लिया।

T20 WC IND vs NED: भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया। नीदरलैंड ने नोह क्रोस को शामिल किया।

T20 WC IND vs NED: भारत लगातार तीन जीत के साथ पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है, जहां उसका सामना शानदार फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीका से होगा। वहीं नीदरलैंड दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। अब नीदरलैंड के लिए यह मैच प्रतिष्ठा का है, जबकि भारत जीत के साथ ग्रुप स्टेज का समापन करना चाहेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019