Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Balod Breaking : शादी कार्यक्रम में करेंट का ये कैसा तांडव......

Balod Breaking : शादी कार्यक्रम में करेंट का ये कैसा तांडव......
X

Balod Breaking : शादी कार्यक्रम में करेंट का ये कैसा तांडव……

बालोद: Balod Breaking : जिले के सनौद गांव में एक दर्दनाक हादसे में शादी समारोह में बाजा बजाने आए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब पंडाल के लिए लगाए गए टेंट के लोहे के पाइप में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे युवक इसकी चपेट में आ गया।

Balod Breaking : करंट लगने के तुरंत बाद युवक को गंभीर हालत में धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान फलेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो घोघोपूरी गांव का रहने वाला था। वह शादी समारोह में बाजा बजाने के लिए सनौद गांव आया हुआ था।घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से शादी समारोह में मातम पसर गया और गांव में शोक की लहर है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019