Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather Update : 24 घंटों में बूंदाबांदी के आसार....

MP Weather
X

MP Weather

भोपाल: MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मौसम बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

MP Weather Update : मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे बादल बन रहे हैं और प्रदेश में हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही, रात के तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम में आए इस बदलाव से हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है, लेकिन दिन के समय तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों को मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019