Asha Bhosle Death
Asha Bhosle Death : मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद उनके करियर और लता मंगेशकर के साथ के रिश्ते को लेकर कई यादें ताजा हो रही हैं। आशा ने एक इंटरव्यू में लता के साथ अपने हेल्दी कॉम्पटीशन का जिक्र करते हुए कहा था कि जब दीदी गाती हैं तो मुझे लगता है कि मुझे कुछ अलग करना होगा, नहीं तो मैं अपनी जगह नहीं बना पाऊंगी।
Asha Bhosle Death : आशा ने बताया कॉम्पटीशन का राज
आशा भोसले ने कहा था कि म्यूजिक डायरेक्टर अक्सर उन्हें कॉल करते थे, लेकिन गाना लता दीदी ने गाया होता था। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंग्लिश फिल्मों से प्रेरणा लेकर अपने गानों में नए एलिमेंट्स जोड़े। आशा ने साफ कहा कि दीदी के साथ रिकॉर्डिंग के दौरान वे देखती थीं कि दीदी गाने में क्या ट्विस्ट लाती हैं। दोनों बहनों में गाने में ट्विस्ट लाने की आदत थी, जो उनके बीच हेल्दी कॉम्पटीशन का रूप ले लेती थी।
Asha Bhosle Death : दोनों बहनों ने साथ गाए 80 गाने
आशा भोसले और लता मंगेशकर ने मिलकर 80 से ज्यादा हिंदी गाने गाए हैं। इनमें ‘मन क्यों बहका’, ‘मैं चली मैं चली’ जैसे लोकप्रिय गीत शामिल हैं। दोनों बहनों के बीच कभी-कभी अनबन की खबरें भी आईं, खासकर जब आशा ने लता के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से शादी की थी।
Asha Bhosle Death : आशा का शानदार करियर
आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में मराठी गाने से अपना सफर शुरू किया और 82 साल के करियर में करीब 12 हजार गाने गाए। उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड, 2 बीएफजेए अवॉर्ड, 18 महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड, 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनके हिट गानों में ‘मेरा कुछ सामान’, ‘पर्दे में रहने दो’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया बावरी’, ‘ओ हसीना जुल्फोंवाली’ और ‘रंगीला रे’ जैसे गीत शामिल हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


