Asam vidhaanasabha chunaav: नई दिल्ली। असम, केरल और पुदुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार 7 मार्च शाम समाप्त हो जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी ने NDA के उम्मीदवारों के समर्थन में कई रैलियां और रोड शो किए।
Asam vidhaanasabha chunaav: असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुदुचेरी की 30 सीटों के लिए वोटिंग गुरुवार को एक ही चरण में होगी। केरल में 1.32 करोड़ पुरुषों, 1.39 करोड़ महिलाओं और 273 तृतीय लिंग सहित कुल 2.71 करोड़ मतदाता तथा 2.42 लाख से अधिक प्रवासी मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। यह चुनाव 140 सीट के लिए मैदान में उतरे 890 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेगा।
keral vidhaanasabha chunaav: केरल में दिग्गजों का जोरदार प्रचार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में NDA के उम्मीदवारों के समर्थन में कई रैलियां और रोड शो किए। राज्य की राजनीति पर लंबे समय से कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) और माकपा नीत एलडीएफ का दबदबा रहा है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं और कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को राज्य में प्रचार किया। सत्तारूढ़ एलडीएफ के प्रचार अभियान का नेतृत्व माकपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने किया।
Nominations In Tamil Nadu पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में आज नामांकन पत्रों की जांच
वहीं, आज तमिलनाडु में एक चरण के मतदान और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोनों राज्यों में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया कल खत्म हो गई, जबकि उम्मीदवार गुरुवार तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग 23 अप्रैल को होगी। पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को 142 सीटों पर कराई जाएगी। चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए मतगणना 4 मई को होगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


