Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bengal vidhaanasabha chunaav: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत शशि थरूर का नाम भी शामिल

Asian News
Bengal vidhaanasabha chunaav: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत शशि थरूर का नाम भी शामिल
X

Bengal vidhaanasabha chunaav: नई दिल्ली/कोलकता। Congress Star Campaigner List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। स्टार प्रचारकों की सूची में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रमुख रूप से प्रचार की कमान संभालेंगे। इनके अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर और वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Congress Release 40 Star Campaigners List: लिस्ट में शशि थारूर सहित ये नाम शामिल

स्टार प्रचारकों की सूची में सुभाष सरकार, बीके हरिप्रसाद, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अधीर रंजन चौधरी जैसे नेताओं को भी जगह दी गई है। इसके अलावा, सूची में सलमान खुर्शीद, शशि थरूर, सचिन पायलट, दीपा दासमुंशी, सैयद नसीर हुसैन, प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य, डीपी राय, ईशा खान चौधरी, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद, गौरव गोगोई शामिल हैं।

Congress Release 40 Star Campaigners List: इनके अलावा केएल शर्मा को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही, इमरान प्रतापगढ़ी, इमरान मसूद, सुदीप रॉय बर्मन, कन्हैया कुमार, अलका लांबा, उदय भानु चिब, बीपी सिंह, अंबा प्रसाद, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, शकील अहमद खान, मोहम्मद अजहरुद्दीन, दीपिका पांडेय सिंह, अमिताभ चक्रवर्ती, मनीष तमांग और इरफान अंसारी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019