Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रिश्तों को तार तार करता जुल्मी पिता, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैवानियत, सुसाइड करने को मजबूर बेटी

Uma Verma
रिश्तों को तार तार करता जुल्मी पिता, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैवानियत, सुसाइड करने को मजबूर बेटी
X

रिश्तों को तार तार करता जुल्मी पिता, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैवानियत, सुसाइड करने को मजबूर बेटी

ग्वालियर : कहते है बच्चो के लिए उनके माता पिता से बड़के कोई और नहीं होता,एक बाप ही होता जो हर विपरीत परिस्थितियों में भी अपने बच्चो पर किसी तरह की आंच नहीं आने देता,लेकिन जब बच्चो पर बाप ही जुल्म करने लगे तो ऐसे में फिर बच्चे किस से मदद की उम्मीद लगा सकते है

और वो बाप जिसने तो रिश्तों को ही तार तार कर दिया हो,घटना ऐसी जिसे सुनते ही रूह कांप उठाती है,आखिर समाज आज जा किस दिशा में रहा आखिर ऐसे लोग क्यों समाज और रिश्तो को बदनाम कर रहे हैं। दरअसल मामला ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना इलाके के हनुमान चौराहे के पास का है

जहा रहने वाली एक लड़की और उसकी चोटी बहन के साथ लगातार पिछले तीन वर्षों से उसके ही पिता के द्वारा उसके साथ हैवानियत कर रहा है, अपनी ही बेटियों को कभी बेल्टों से पिता है कभी डंडों तो कभी जूतो से , इतना ही नहीं अपनी ही इस हैवान ने अपनी बेटी की

हाथ की दो उंगलियों को भी फैक्चर कर दिया , छोटी-छोटी बातों पर आए दिन में पिता अपनी बेटियों के साथ में रहने से मारपीट करता है, मारपीट की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई है,जिसमे पिता के नाम को कलंकित करने वाले इस व्यक्ति की हैवानियत पूरी तरह साफ दिखाई दे रही है

Jammu & Kashmir assembly elections : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान….जानें कब डाले जायेंगे वोट

पीड़ित युवती का कहना है, जिस तरीके से वह आज हम लोगों के साथ हैवानियत करता है इसी तरीके से वह उनकी मां के साथ भी करता था लेकिन वह उसे छोड़कर चली गई, उसके बाद इन बेटियों का सहारा उनकी दादी थी जिनका भी देहांत हो गया और अब आखिर इन बेटियों का सहारा कोई और नहीं है

और पिता आए दिन उनके साथ बड़ी ही बेरहमी से जुल्म करता है, जुल्म इतना की अब यह युवती अपने ही पिता की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने की बात कहते नजर आ रहे हैं,पीड़ित युवती का कहना है,की उसे और उसकी बहन को अब अपने पिता के साथ नही रहना है, हालांकि पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत दर्ज कर ली और सीसीटीवी फुटेज भी ले लिए हैं,जिसके आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019