MP News : पुलिस चौकी में होमगार्ड जवान ने की आत्महत्या, चौकी परिसर में फंदे से लटका मिला शव

Update: 2026-07-21 15:30 GMT

MP News : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक संवेदनशील घटना सामने आई है। जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की अंबाड़ा पुलिस चौकी में तैनात एक होमगार्ड जवान ने चौकी परिसर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए।

मृतक की पहचान दिलीप बातरे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका शव चौकी परिसर के भीतर फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में घरेलू तनाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को मौके पर बुलाया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Tags:    

Similar News