Bhopal ISBT Bus Stand Fire: भोपाल ISBT बस स्टैंड पर लगी भीषण आग, 3 से 4 बसें चपेट में; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर भीषण आग लगने से वर्मा ट्रेवल्स की 3 से 4 बसें चपेट में आ गईं। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग लगने के कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।
Bhopal ISBT Bus Stand Fire: भोपाल। भोपाल के आईएसबीटी (ISBT) बस स्टैंड पर खड़ी बसों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वर्मा ट्रेवल्स की 3 से 4 बसें आग की चपेट में आ गईं। आग लगने की घटना के बाद बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग बुझाने मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
बसों में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगातार फैल रही थी, जिससे राहत और बचाव कार्य में चुनौती बढ़ गई।
दूसरी बसों तक आग फैलने का खतरा
आईएसबीटी परिसर में कई अन्य बसें भी खड़ी हैं। ऐसे में यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो दूसरी बसों के भी इसकी चपेट में आने का खतरा है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।