Raipur Airport : रायपुर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर के नए एयरपोर्ट डायरेक्टर की नियुक्ति कर दी है। अनुभवी विमानन अधिकारी मोहम्मद आरिफ 6 अक्टूबर से रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर का पद संभालेंगे।

मोहम्मद आरिफ का विमानन क्षेत्र में लंबा अनुभव है। वे AAI के कमर्शियल विभाग से जुड़े रहे हैं और इससे पहले बागडोगरा एयरपोर्ट और कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एयरपोर्ट डायरेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट संचालन, प्रशासन, यात्री सुविधाओं और सेवा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न दायित्व संभाले हैं। इन दोनों महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स में काम करने का उनका अनुभव रायपुर में नई जिम्मेदारी के लिए अहम माना जा रहा है।

आरिफ के कार्यभार संभालने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं, सेवा गुणवत्ता और यात्री-केंद्रित व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर फोकस रहने की उम्मीद है। उनके अनुभव से एयरपोर्ट के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है।

Tags: