Bhilai Factory Accident: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान हादसे में 40 वर्षीय मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर और मृतक परिवार के लोग फैक्ट्री पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पूर्व पार्षद तुलसी पटेल ने कहा कि फैक्ट्री में आए दिन हादसे होते हैं और यह इसी जगह पर हुई दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले भी भारी सामान गिरने से एक मजदूर की मौत हो चुकी है।

पटेल ने आरोप लगाया कि सेफ्टी के नाम पर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। परिवार ने कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की है और प्रबंधन से बातचीत की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी प्रशांत सिंह ने बताया कि भिलाई-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हादसे में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags: