CG News : बालोद। जिला मुख्यालय में एक युवती पर एसिड अटैक की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, युवती जिला ग्रंथालय से पढ़ाई के बाद घर लौट रही थी, तभी आमापारा इलाके में एक सरफिरे युवक ने उस पर एसिड फेंककर हमला कर दिया।

हमले में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता पुलिसकर्मी की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह पूरी घटना बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा इलाके की बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Tags: