Alliance Air Ambikapur-Delhi Flight
Alliance Air Ambikapur-Delhi Flight: अंबिकापुर/रायपुर। अंबिकापुर से दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट 30 मार्च सोमवार से शुरु हो गई है। जिसका वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री साय ने रायपुर से किया। दोपहर 12 बजे मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अंबिकापुर) से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी फ्लाइट से सांसद चिंतामणी भी अंबिकापुर से दिल्ली रवाना हुए।
Alliance Air Ambikapur-Delhi Flight: सीएम बोले- वाराणसी-कोलकाता के लिए भी सेवा शुरू होगी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर-दिल्ली हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए इसे सरगुजा के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। सीएम ने कहा, कोलकाता और वाराणसी के लिए भी सेवा शुरू करने के प्रयास जारी हैं। बिलासपुर में नाइट लैंडिंग-टेकऑफ शुरू हो चुकी है और प्रदेश में वायु सेवाओं के विस्तार पर काम जारी है।
Alliance Air Ambikapur-Delhi Flight: सीएम ने बताया, रायपुर में इंटरनेशनल कार्गो के लिए एमओयू हुआ है, जिससे प्रदेश के उत्पाद विदेश पहुंचेंगे। वहीं सांसद चिंतामणि ने अंबिकापुर-दिल्ली पहली उड़ान में शामिल होते हुए उन्होंने वाराणसी के लिए हवाई सेवा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग की, पीएम और उड्डयन मंत्री को धन्यवाद दिया।
Alliance Air Ambikapur-Delhi Flight: सांसद चिंतामणि महाराज बोले- हवाई सेवा के साथ रेल कनेक्टिविटी भी बढ़े
सांसद चिंतामणि ने अंबिकापुर-दिल्ली पहली उड़ान में शामिल होते हुए उन्होंने वाराणसी के लिए हवाई सेवा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग की, पीएम और उड्डयन मंत्री को धन्यवाद दिया। हवाई सेवा शुरू होने से यहां व्यापारी, स्टूडेंट्स और जरूरतमदों को बड़ी सौगात मिली है। अंबिकापुर से दिल्ली के बाद अब कोलकाता से भी हवाई सेवा शुरू होगी।

Alliance Air Ambikapur-Delhi Flight: यहां देखें फ्लाइट शेड्यूल
यह फ्लाइट सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को संचालित होगी। किराया 6500 रुपए तय किया गया है। सोमवार को अंबिकापुर से सीधे दिल्ली उड़ान भरी जा रही है, जबकि बुधवार को फ्लाइट बिलासपुर होते हुए दिल्ली जाएगी। इस रूट पर 72 सीटों वाला एटीआर विमान लगाया गया है।
इसके अलावा, अंबिकापुर से कोलकाता के लिए नई फ्लाइट 2 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह सेवा सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को चलेगी। गुरुवार को फ्लाइट बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी और फिर कोलकाता के लिए रवाना होगी, जबकि शनिवार को अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी।
Alliance Air Ambikapur-Delhi Flight: कितना होगा किराया
एलायंस एयर ने विंटर शेड्यूल में अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता की हवाई सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। एलायंस एयर ने दरिमा एयरपोर्ट में टिकट काउंटर खोला है।
टिकटों की बुकिंग एलायंस एयर के वेबसाइट www.allianceair.in के साथ ट्रेवलिंग वेबसाइट www.makemytrip.com, www.goibibo.com, www.yatra.com सहित अन्य साइट्स पर ऑनलाइन की जा सकती है। वर्तमान में अंबिकापुर से दिल्ली का किराया 6500 रुपए और अंबिकापुर से कोलकाता का किराया 6000 रुपए है। हालांकि समय के अनुसार किराया में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है।
Alliance Air Ambikapur-Delhi Flight: रोज 137 घरेलू उड़ानें संचालित करती है एलायंस एयर
एलायंस एयर देश की प्रमुख घरेलू विमानन कंपनियों में से एक है। पहले यह एयर इंडिया के स्वामित्व में थी। एयर इंडिया के विनिवेश के बाद यह भारत सरकार की स्वतंत्र व्यावसायिक इकाई के रूप में कार्य कर रही है।
वर्तमान में एलायंस एयर प्रतिदिन 137 घरेलू उड़ानें संचालित करती है और 57 शहरों को जोड़ती है। कंपनी रायपुर से हैदराबाद और जगदलपुर के लिए भी हवाई सेवा दे रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


