Accident
Accident: लखनऊ: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हो गया जब डीह गांव के पास खड़ी वैगनार कार को पीछे से तेज रफ्तार ब्रेज़ा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनार कार में आग लग गई और देखते ही देखते दोनों वाहन लपटों में घिर गए। हादसे में महिला और किशोरियों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कारों में कुल नौ लोग सवार थे। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Accident: प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वैगनार एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी और उसके पास मौजूद लोग पानी पीने के लिए बाहर निकले थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेज़ा अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों कारों में आग लगने से हालात और भयावह हो गए।
Accident: पुलिस के अनुसार, एक कार गाजियाबाद की और दूसरी दिल्ली की थी। मृतकों की पहचान वैगनार में सवार गुलिश्ता (49), समरीन (22), इलमा खान (12), इश्मा खान (6) और जियान (10) के रूप में हुई है। घायल जीशान सहित अन्य यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
