CG Balod News : जान पर बनी रफ्तार, 1 साल में 213 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 428 लोग हुए अपाहिज
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
CG Balod News : जान पर बनी रफ्तार, 1 साल में 213 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 428 लोग हुए अपाहिज
बालोद : CG Balod News : बालोद जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। 2024 के खत्म होते होते, पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 427 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 213 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके साथ ही 428 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनमें कई लोग जिंदगीभर के लिए अपाहिज हो गए हैं।
यह आंकड़े जिले में बढ़ते सड़क हादसों और वाहन चालकों की लापरवाही पर गंभीर चिंता का विषय हैं।