Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : WRS मैदान में कत्ल की गुत्थी सुलझी, नशे में हुए विवाद ने ली युवक की जान, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Asian News
Raipur City Crime : WRS मैदान में कत्ल की गुत्थी सुलझी, नशे में हुए विवाद ने ली युवक की जान, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
X

Raipur City Crime: Murder mystery at WRS Ground solved; drunken dispute claims a young man’s life; accused arrested within 24 hours.

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। डब्ल्यूआरएस (WRS) कॉलोनी मैदान में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात की पूरी कहानी सामने ला दी है।

Raipur City Crime : पुलिस जांच में सामने आया कि 21 और 22 जून की दरमियानी रात मैदान में मौजूद तुषार सोनी और पीयूष मानिकपुरी शराब के नशे में थे। इसी दौरान उनकी मृतक युवक से कहासुनी हो गई। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया और दोनों आरोपियों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Raipur City Crime : घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने संयुक्त जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019