रीवा : Rewa News : रीवा जिले से एक दुखद खबर आ रही है, जहां रतहरा स्थित नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मनगवां क्षेत्र के रहने वाले सौरभ सतनामी और मनीष वर्मा (दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष) इटौरा बायपास रिश्तेदारी में आए थे। यहां से शिवम और विक्रम नाम के युवकों के साथ सौरभ और मनीष दो बाइक में सवार होकर रतहरा नहर पहुंचे।
नहर के पास पहुंचकर सौरभ हाथ धोने के लिए नहर में उतरा, लेकिन पैर फिसलने से वह डूबने लगा। सौरभ को डूबते देख मनीष उसे बचाने के लिए नहर में कूदा, और वह भी डूबने लगा। इसके बाद शिवम और विक्रम भी नहर में उतरे, लेकिन वे भी डूबने लगे। किसी तरह से दोनों ने अपनी जान बचाई, लेकिन सौरभ और मनीष इस हादसे में डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रात में पानी का बहाव काफी तेज था, जिस कारण सर्चिंग नहीं हो पाई। आज सुबह होमगार्ड की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया और दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला।
यह घटना क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गई है और स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर दुखी हैं। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


