सरगुजा : सरगुजा जिले में अपराधियों की हौसले बुलंद हो चुके हैं अपराधियों को पुलिस का भय तक नहीं ऐसा ही एक मामला सामने आया है सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 43 में युवको के द्वारा लिफ्ट मांगने के बहाने दो बदमाशों ने कट्टे की नोक पर बाइक लूटने की घटना को अंजाम दिया है वहीं पीड़ित ने सीतापुर थाने में घटना की शिकायत की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक सीतापुर से ग्राम मंगारी जा रहा था।NH 43 सड़क पर ग्राम बमलाया के पास दो बदमाशों ने लिफ्ट मांगने के बहाने बाइक लूटकर फरार हो गए। शिकायत के बाद सीतापुर पुलिस मामले की जांच में जुटी और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

