लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती.....
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
स्वास्थ्य बुलेटिन जल्द:
अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि थोड़ी देर में आडवाणी जी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक बुलेटिन जारी किया जाएगा।
आडवाणी जी की तबीयत बिगड़ने की खबर से राजनीतिक जगत में हलचल मच गई है, और उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

