पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा फिर से होगी शुरू...आदेश जारी
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा फिर से होगी शुरू...आदेश जारी
रायपुर : राज्य सरकार ने पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया था, जिसमें शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए यह कदम उठाने पर सहमति बनी।
2010-11 में राज्य सरकार ने पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं को समाप्त कर दिया था। इसके बाद शैक्षणिक स्तर में गिरावट की रिपोर्ट्स आने लगीं, जिसके बाद यह महसूस किया गया कि बोर्ड परीक्षाएं छात्रों को अनुशासन और पढ़ाई के प्रति गंभीर बनाने में सहायक होती हैं।
इस निर्णय के जरिए सरकार को उम्मीद है कि शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी और परीक्षा की तैयारी को लेकर नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
राज्य सरकार का यह कदम शिक्षा में सुधार की दिशा में एक बड़ा बदलाव माने जा रहा है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.