बस्तर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एकमात्र सीटी स्कैन मशीन के भरोसे
बस्तर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक मात्र सीटी स्कैन मशीन के भरोसे बनी हुई है दरअसल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में सीटी स्कैन मशीन को चूहों ने कुतर दिया
जिसके वजह से यहां महीने भर से मशीन खराब पड़ी हुई है बेंगलुरु से टेक्नीशियन सुधार कार्य के लिए बुलाए गए है लेकिन अब तक मशीन के सुधार नहीं हो पाया है, ऐसे में मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के मरीजों को भी जिला महारानी
अस्पताल सिटी स्कैन के लिए भेजा जा रहा है, जबकि जिला महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल की दूरी तकरीबन 7 से 8 किलोमीटर है ऐसे में आपात स्थिति में मरीजों को शहर तक पहुंचने में काफी
ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा, वहीं जिला महारानी अस्पताल की एक मात्र सीटी स्कैन मशीन में लोड अब दोगुना हो गया है आम तौर पर सामान्य दिनों में यहां 7 से 10 मरीज सीटी स्कैन कराते थे जबकि वर्तमान में 20 से 25 मरीज सीटी स्कैन के लिए पहुंच रहे है।

