Dhamtari News : रावण दहन से पहले पुतले में लगाई आग....
Dhamtari News : धमतरी : धमतरी जिले के नगर पंचायत भखारा में दशहरा पर्व को लेकर तैयार किए गए रावण के पुतले को असामाजिक तत्वों के द्वारा जलाने का मामला सामने आया है….इस घटना से नगर में हड़कंप मच गया है…
वही मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है… बताया जा रहा है कि नगर पंचायत भखारा में हर साल नगर वासियों की सहयोग से रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम होता है…
वही इस कार्यक्रम के लिए 40 फीट का रावण रामलीला मैदान में तैयार किया गया था… जिसे बीती दर रात और असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दिया गया…जिससे रावण का पुतला पूरी तरह से जल गया…
Dhamtari News
इसके साथ ही नगर पंचायत का शासकीय लिफ्ट क्रेन भी इस आज जारी में क्षतिग्रस्त हुआ है… वही आज अल सुबह नगर वासियों को इसकी जानकारी हुई…
Gorakhpur News : गोरक्षपीठाधीश्वर की भूमिका में नजर आए सीएम योगी…देखें वीडियो
इसके बाद आयोजन समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की गई है…फिलहाल रावण दहन के लिए रावण का नया पुतला फिर से बनाया जा रहा है।

