UP transfer breaking : पुलिस विभाग के 17 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला...
UP transfer breaking : लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गोरखपुर, गाजियाबाद और
अलीगढ़ समेत विभिन्न जिलों से 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
यह कदम राज्य की सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता को सुधारने के लिए उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के बाद से पुलिस महकमे में यह छठी बार बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है, जो यह दर्शाता है कि सरकार सुरक्षा और प्रशासन में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Chhattisgarh News : SI भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का नया रायपुर में बड़ा प्रदर्शन…

