Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : मानसून की रफ्तार सुस्त, छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम जारी, 43.5°C पर पहुंचा पारा

CG Weather News : मानसून की रफ्तार सुस्त, छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम जारी, 43.5°C पर पहुंचा पारा
X

CG Weather News: Monsoon pace sluggish; scorching heat continues in Chhattisgarh as mercury hits 43.5°C.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। जून का पहला पखवाड़ा खत्म होने के बावजूद प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा और बिलासपुर समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जबकि उत्तरी क्षेत्रों में द्रोणिका के प्रभाव से बारिश का दौर जारी है।

CG Weather News : मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा सूरजपुर जिले के ओड़गी में रिकॉर्ड की गई। वहीं रामानुजनगर, प्रतापपुर और कांसाबेल में भी अच्छी बारिश हुई। इसके बावजूद मध्य छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर कम नहीं हुआ है।

CG Weather News : प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक तापमान बेमेतरा में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग 41.2 डिग्री, माना और बिलासपुर 39.7 डिग्री तथा रायपुर 39 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दूसरी ओर अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather News : मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है और वज्रपात की भी आशंका है।

CG Weather News : राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के संकेत हैं। हालांकि तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से अभी राहत मिलने के आसार कम हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019