MP News
मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने आज भोपाल स्थित बोट क्लब का निरीक्षण किया तथा वहां ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों से मुलाक़ात की तथा उनसे चर्चा की |
MP News
निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आज हमने हमारी मप्र की वाटर स्पोर्ट्स अकादमी का निरीक्षण किया है। भोपाल को हम इसमें आगे ला सकते है निकट भविष्य में। क्योकि मप्र ने बहुत अच्छा काम किया है इस क्षेत्र में। बात नर्मदा मैया के यहां की करें तो बहुत कुछ वाटर स्पोर्ट्स के उन्नयन के लिए हो सकता है नर्मदा के सभी क्षेत्रों में। हम खिलाड़ियों की दक्षता व वाटर स्पोर्ट्स बॉडीज के लिए भी लगातार काम कर रहै।
MP News
एशियाई चैंपियनशिप आयोजित करने के भी हम प्रयास कर रहे है। ओलंपिक के भी हम भोपाल में कुछ खेल आयोजित कर रहे उसके प्रयास कर रहे। हमारा खेल विभाग खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन व स्कूल और कॉलेज के खिलाड़ियों को हम लगातार प्रोत्साहित कर रहे है।
MP News

