Balrampur News
Balrampur News
राकेश जाटव, बलरामपुर
Balrampur News : बलरामपुर : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत जारगिम में रिल्स बनाकर इंस्टाग्राम में डालना युवकों को भारी पड़ गया।वन विभाग की टीम ने 5 युवकों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई शुरू कर दिया है।
Balrampur News : सभी युवक ग्राम जारगिम के रहने वाले हैं और इन्हें रिल्स बनाने का ऐसा शौक चढ़ा की जंगल मे जाकर पेड़ो को कटाई करने लगे और पेड़ काटते का रिल्स बनाकर इंस्टाग्राम में शेयर कर दिया।रिल्स में देखा जा सकता है
Balrampur News
कि एक युवक वीडियो बना रहा है और अन्य चार युवक हाथ मे टांगी लेकर जंगल मे घूम रहे हैं और पेड़ो की कटाई कर रहे हैं।रिल्स कि माध्यम से ही वन विभाग ने तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई किया है
और सभी 5 युवकों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है।युवकों के पास से काटी गई साल की लकड़ियां भी बरामद की गई हैं।

