Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jabalpur News : भाजपा का नेता 5 साल से चला रहा था मौत का खदान

Jabalpur News
X

Jabalpur News

Jabalpur News

Jabalpur, SHASHANK Tiwari

Jabalpur News : भाजपा का नेता 5 साल से चला रहा था मौत की खदान, जिस खदान के धंसने से 3 मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी वह अवैध रेत खदान 5 साल से भाजपा का मंडल अध्यक्ष चला रहा था । जिसे मजदूरों की मौत के बाद पुलिस ने तुरंत ही क्लीन चिट दे दी थी।

Indian Railway Tourism Corporation : सस्ते EMI के साथ कर सकते हैं 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, IRCTC दे रहा खास मौका…..देखें डिटेल

Jabalpur News : जिले की सिहोरा तहसील के अंतर्गत आने वाले गाँव कटरा में 5 जून को अवैध रेत खदान धसक जाने से तीन लोगों की रेत के नीचे दबकर मौत हो गई थी। 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

इस मामले में जाँच पड़ताल के दौरान एक भाजपा के स्थानीय नेता अंकित तिवारी का नाम सामने आया था। इस मामले मैं पुलिस ने इतनी ज्यादा तत्परता दिखाई कि मृतक के भाई से दबाव में बयान लेकर यह बता दिया गया कि मृतक मंदिर निर्माण के लिए खुद ही रेत खोदने वहां पहुंचे थे और मामले को रफा दफा करने की पुरज़ोर कोशिश की गई।

अवैध खदान खुद बयां कर रही है अपराध की दास्तान

जिस खदान में रेत के अंदर दबने से मजदूरों की मौत हुई उसमें बनाए गए गहरे-गहरे भयावाह गड्ढे खुद इस बात का सबूत है कि यहां पर सालों से दबंग खनिज माफिया जमीन का सीना छलनी कर अवैध रूप से रेत निकाल रहे हैं। इस खदान को समतल करने के लिए प्रशासन को ही तीन से चार जेसीबी इस्तेमाल कर कई दिन मशक्कत करनी पड़ी।

सामने आए परिजन और दबंगों के खिलाफ की शिकायत

इस मामले पर लगातार मीडिया की नजर बनी हुई थी। वही पत्रकारों के समर्थन में मृतकों के परिजनों को भी साहस मिला और उन्होंने सामने आकर इस मामले में लिखित शिकायत दी।

Kuwait Building Fire : इमारत में लगी भीषण आग….49 लोगों की दर्दनाक मौत….

परिजनों ने मामले में कार्यवाही की गुहार पहले गोसलपुर थाने में लगाई थी पर वहां उनकी सुनवाई नहीं होने के बाद वह जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

ग्रामीणों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे परिजनों ने शिकायत में बताया कि इस अवैध खदान का संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी उर्फ कान्हा सरकार और उसके सहयोगियों के द्वारा किया जा रहा था।

Jabalpur News

इसके साथ ही परिजनों ने सोनू भदोरिया, सिहोरा के तहसीलदार, एसडीएम, हल्का पटवारी और जिला खनिज अधिकारी के विरुद्ध भी गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

तीन आरोपियों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर तीन ज्ञात एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। हालांकि मृतकों के परिजनों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी पर खदान संचालन के

सीधे आरोप लगाए हैं उसके बाद भी पुलिस के अनुसार सोनू भदोरिया और केतु ठाकुर के द्वारा मजदूरी पर मजदूरों को लाया जाता था और रेत परिवहन में अंकित तिवारी का ट्रैक्टर इस्तेमाल होता था इस आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

वहीं लगातार पांच सालों से इस अवैध रेत खदान को संरक्षण देने वाले किसी भी प्रशासनिक अधिकारी पर कार्यवाही करने की प्रशासन की मंशा नजर नहीं आ रही है ।

अब देखने वाली बात यह होगी की भारी राजनीतिक दबाव के चलते जिस मामले में शुरुआत से ही लीपा पोती कर दी गई थी। अब उस पर कितनी निष्पक्ष कार्यवाही हो पाती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019