Raipur City News: Honey-trap gang busted in Raipur; they used to blackmail a businessman by threatening to implicate him in a rape case.
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में कारोबारी को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल और अवैध उगाही करने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी के रूप में हुई है। इनमें एक ब्यूटी पार्लर संचालिका और दूसरी कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है।
Raipur City News : पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता कारोबारी की दोनों युवतियों से मई 2026 में मुलाकात हुई थी। इसके बाद नौकरी और पार्लर खोलने के नाम पर पैसों की मांग शुरू हुई। आरोप है कि 14 जून को युवतियों ने कारोबारी को मिलने बुलाया, जहां कथित रूप से नशीली सिगरेट पिलाने के बाद उसकी तस्वीरें और वीडियो बना लिए।
Raipur City News : शिकायत के मुताबिक, इसके बाद दोनों युवतियां कारोबारी को झूठे रेप केस में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार रकम मांगने लगीं। बदनामी के डर से कारोबारी ने उन्हें एक बार 25 हजार रुपये भी दिए, लेकिन आरोपियों की मांग लगातार बढ़ती रही।
Raipur City News : कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों युवतियां उसके कार्यालय पहुंचकर हंगामा करती थीं और कर्मचारियों के सामने भी धमकी देकर पैसे मांगती थीं। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Raipur City News : जांच के दौरान पुलिस को ब्लैकमेलिंग और उगाही से जुड़े साक्ष्य मिले, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के निर्देश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

