Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: विधानसभा में राम मंदिर चंदा चोरी पर हंगामा, सदन मंगलवार तक स्थगित
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव लाकर तत्काल चर्चा की मांग की। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने चर्चा की अनुमति नहीं दी। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई और हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में चोरी के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव की सूचना देकर चर्चा की मांग की। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह राज्य का विषय नहीं है।
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: इस पर डॉ. महंत ने कहा कि जब राम मंदिर निर्माण पर सदन में कृतज्ञता ज्ञापन दिया गया था, तब अब चोरी के मामले में निंदा प्रस्ताव भी लाया जाना चाहिए, कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष चंदा चोरो को बचा रहा है। डॉ. महंत ने कहा कि वे अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहते हैं और मंदिर निर्माण में लूट तथा चंदे की चोरी हुई है।
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: इस दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि किसने चोरी और किसने लूट की, यह स्पष्ट नहीं है और सभी बातें हवा-हवाई हैं। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राम मंदिर के अस्तित्व को ही नकारते हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में डकैती हुई है। धर्मजीत सिंह ने जवाब में कहा कि कांग्रेस चाहे तो हिमाचल प्रदेश में रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच करा ले।
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह विषय छत्तीसगढ़ से संबंधित नहीं है और काम रोको प्रस्ताव अग्राह्य कर दिया। इसके बाद हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। कार्रवाई दोबारा शुरू होने पर हंगामा जारी रहा और सदन की कार्रवाई दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

