CG News: Power line snaps in field; laborer dies of electrocution, two injured.
CG News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलाकछार में शुक्रवार को खेत में धान की रोपाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।
CG News : जानकारी के अनुसार, खेत में रोपा लगाने के दौरान बिजली के खंभे से टूटा हुआ तार जमीन पर गिरा हुआ था। काम कर रहे मजदूर अनजाने में उसके संपर्क में आ गए। करंट लगने से धनसाय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंपा साहू और सीमनदास साहू घायल हो गए। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
CG News : घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संबंधित बिजली तार के टूटने की शिकायत करीब दो माह पहले विभाग को दी गई थी, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की अनदेखी के कारण यह जानलेवा हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

