Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : दिनदहाड़े रेलवे टिकट कलेक्शन एजेंट से लूट, नकदी से भरा बैग लेकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार

CG News : दिनदहाड़े रेलवे टिकट कलेक्शन एजेंट से लूट, नकदी से भरा बैग लेकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार
X

CG News: Railway ticket collection agent robbed in broad daylight; bike-borne miscreants fled with a bag full of cash.

CG News : बिलासपुर। बिलासपुर जिले में दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना स्थित सल्का डेम के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से नकदी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

CG News : जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक एक निजी कंपनी में रेलवे टिकट बिक्री की राशि एकत्र करने का काम करता है। वह विभिन्न केंद्रों से टिकट बिक्री की नकदी लेकर जा रहा था। इसी दौरान सल्का डेम के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और बैग छीनकर फरार हो गए।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

CG News : फिलहाल लूटी गई रकम का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019