CG News: Massive fire breaks out in moving Hyva truck; three people, including the driver, suffer severe burns.
CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई स्थित देवगढ़ मोड़ के पास एक हाईवा में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन में सवार चालक समेत तीन लोग उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाईवा में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए सीतापुर अस्पताल भेजा।
CG News : घटना के बाद हाईवा पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई, जिससे अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और राहत कार्य शुरू कराया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनका उपचार जारी है।

