headmaster-suspended-impact-of-viral-video-headmaster-suspended-for-arriving-at-school-intoxicated-departmental-inquiry-initiated
Headmaster Suspended : सूरजपुर। जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रामानुजनगर विकासखंड के खोरखोरीपारा प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक हरिनंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Headmaster Suspended : बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रधान पाठक कथित रूप से शराब के नशे की हालत में स्कूल परिसर में जमीन पर लेटे हुए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद मामले की शिकायत की गई, जिसके आधार पर जांच कराई गई। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए प्रधान पाठक के निलंबन का आदेश जारी किया है।

Headmaster Suspended : साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान हरिनंदन सिंह का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय, प्रतापपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

