Constable Suspended: Female accused escapes after giving police the slip; three constables suspended for negligence.
Constable Suspended : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। चोरी के मामले में हिरासत में ली गई एक महिला आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोतवाली थाने से फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Constable Suspended : जानकारी के अनुसार, चोरी के मामले में गिरफ्तार महिला रेखा सोरी को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस की निगरानी से बचकर फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।
Constable Suspended : एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक शिव कुमार ध्रुव, पूर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद की लापरवाही सामने आई है। इसके चलते तीनों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
Constable Suspended : पुलिस ने फरार महिला की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। उसके खिलाफ पुलिस हिरासत से फरार होने का एक और मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

