CG Breaking: Government's strategy ready ahead of the monsoon session; crucial meeting of the legislative party begins at the Chief Minister's residence.
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में सरकार के मंत्री और सत्तापक्ष के विधायक लगातार पहुंच रहे हैं। आगामी सत्र की रणनीति, सरकार की तैयारियों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
CG Breaking : बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार की कार्ययोजना, विपक्ष के संभावित सवालों का जवाब और जनहित से जुड़े विषयों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा होने की संभावना है।
CG Breaking : बैठक को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार ने मानसून सत्र के लिए पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विधानसभा में सरकार के एजेंडे को लेकर भी विस्तृत चर्चा होगी।

