CG News: Husband turns monster; attempts to run over wife multiple times with a Bullet motorcycle; arrested for attempted murder.
CG News : रायगढ़। रायगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जूटमिल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने की नीयत से कथित तौर पर बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
CG News : पुलिस के अनुसार, पीड़िता गणेशी साहू (32) ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2014 में उसने अमित साहू से प्रेम विवाह किया था। दंपति के दो बच्चे हैं, लेकिन शादी के बाद से आरोपी शराब के नशे में अक्सर मारपीट और विवाद करता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला अपने बच्चों को सास के पास छोड़ अलग किराए के मकान में रहने लगी थी।
CG News : शिकायत में बताया गया है कि 30 जून को, जो पीड़िता का जन्मदिन था, आरोपी ने भविष्य में शराब नहीं पीने और अच्छे से रखने का भरोसा देकर उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद 3 जुलाई की रात वह महिला को अपने गांव कोड़ातराई लेकर पहुंचा, जहां चरित्र पर संदेह करते हुए उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जान बचाने के लिए महिला घर से बाहर भागी तो आरोपी ने बुलेट मोटरसाइकिल से उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने हत्या की नीयत से मोटरसाइकिल कई बार महिला के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे उसके सिर, गर्दन, हाथ, जांघ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
CG News : मामले की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी अमित साहू (36) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

