Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : एमपी के शिवपुरी में बनेंगी मिसाइलें, गोला बारूद और बम, 2500 करोड़ के निवेश से मिलेंगे हजारों रोजगार, CM मोहन यादव ने किया शिलान्यास

MP News
X

MP News : एमपी के शिवपुरी में बनेंगी मिसाइलें, गोला बारूद और बम, 2500 करोड़ के निवेश से मिलेंगे हजारों रोजगार, CM मोहन यादव ने किया शिलान्यास

MP News : भोपाल: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस परियोजना की आधारशिला रखी। करीब 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्लांट दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बताया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 211 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

MP News : मिसाइल और रक्षा उपकरण बनेंगे

इस प्लांट में अत्याधुनिक मिसाइलें, गोला-बारूद, हथियार और अन्य रक्षा उपकरण तैयार किए जाएंगे। अदाणी समूह का कहना है कि यहां कच्चे माल से लेकर पूरी तरह तैयार मिसाइल तक का निर्माण एक ही जगह होगा। इससे भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

MP News : हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस परियोजना से शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। करीब 4 से 5 हजार लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से भी हजारों लोगों को फायदा होगा। साथ ही स्थानीय एमएसएमई उद्योगों को भी रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

MP News : विकास कार्यों की भी मिली सौगात

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के लिए रिंग रोड, 108 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा और मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी यूनिट की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण, शिव प्रतिमा और सुपर स्पेशलिटी यूनिट की घोषणा करते हुए इन मांगों को मंजूरी दे दी। इससे शिवपुरी के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019