Uttarakhand : देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर पर मुंबई पुलिस का छापा, 11 ठग गिरफ्तार
Uttarakhand : देहरादून। मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले इस गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
Uttarakhand : 2.5 लाख रुपये की ठगी का मामला
मामला तब सामने आया जब मुंबई की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि निजी एयरलाइन में नौकरी दिलाने के बहाने ठगों ने उससे 2.5 लाख रुपये लिए। महिला की शिकायत पर मुंबई पुलिस की टीम देहरादून पहुंची।
Uttarakhand : नौ लैपटॉप और 13 मोबाइल बरामद
मुंबई पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम टीम ने देहरादून में छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। परिसर से 9 लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
Uttarakhand : कैसे करते थे ठगी
आरोपी खुद को एयरलाइन अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। ठगी की रकम फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
Uttarakhand : देहरादून पुलिस भी सक्रिय
मुंबई पुलिस की टीम के साथ देहरादून पुलिस ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। ऐसे फर्जी कॉल सेंटरों पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है।

