Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे

UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
X

UP Accident: Speeding Scorpio collides with truck; three die on the spot, four battling for their lives.

UP Accident : अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में लखनऊ हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

UP Accident : यह हादसा रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

UP Accident : हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को निकालने के लिए वाहन के शीशे तोड़ने पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

UP Accident : पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी और उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

UP Accident : हादसे के कारण लखनऊ हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019