CG News: Assistant Grade-2 employee arrested for accepting a bribe of ₹10,000 in exchange for releasing PF funds.
CG News : दुर्ग। दुर्ग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी विभाग के एक सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने ही विभाग के कर्मचारी से भविष्य निधि (PF) की राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
CG News : जानकारी के अनुसार, विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपनी बेटी की शादी के खर्च के लिए अपने भविष्य निधि (PF) खाते से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आरोप है कि इस आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी कराने के एवज में सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की अवैध राशि की मांग की। रिश्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की।
CG News : पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 10 हजार रुपये दिए, ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर शिव कुमार ठाकुर को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

