MP Accident: Speeding dumper hits motorcycle; child killed, parents injured.
MP Accident : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। बुधनी-सलकनपुर हाईवे पर तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
MP Accident : पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मनीष दायमा अपनी पत्नी प्राची दायमा और चार वर्षीय बेटे तनीष दायमा के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम तनीष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
MP Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नर्मदापुरम रेफर किया गया है।
MP Accident : पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल रेहटी तहसील के ग्राम जाजना के निवासी हैं। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि हादसे के जिम्मेदार डंपर चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया गया है।

