Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण

Asian News
MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण
X

MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण

MP News : सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी जिले को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में शिरकत की और कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि वितरित की।

MP News : 629 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

सीएम यादव ने 494.161 करोड़ रुपये की लागत वाले 629 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में जनकल्याण योजनाओं के तहत 16,754 हितग्राहियों के बैंक खातों में 365 करोड़ रुपये की सहायता राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गई।

MP News : कोदो-कुटकी किसानों को दी प्रोत्साहन राशि

3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के खातों में 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कोदो-कुटकी खाने वालों को गरीब कहा जाता था, लेकिन अब केंद्र और प्रदेश सरकार की मेहनत से इसे देश-दुनिया में पहचान मिली है।

MP News : जनकल्याण पर जोर

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों, गरीबों और हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सिवनी जिले के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019