CG News: Major Naxal plot foiled; security forces neutralize 5kg IED planted in the forest.
CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टाल दी। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के टेकमीटोला जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा लगाया गया 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी मिला, जिसे बाद में सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।
CG News : जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों की टीम इलाके में नियमित सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों की नजर रास्ते में संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। जांच करने पर पता चला कि वह 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी है, जिसे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से प्लांट किया गया था।
CG News : सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घेराबंदी में लेकर तकनीकी प्रक्रिया के तहत आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
CG News : सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नक्सली लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगलों और सड़कों के किनारे विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जवानों की सतर्कता उनकी योजनाओं को लगातार विफल कर रही है।

