Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : सूने मकानों में चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख का माल बरामद

CG Crime : सूने मकानों में चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख का माल बरामद
X

CG Crime: Gang targeting unoccupied houses busted; 8 accused arrested, goods worth ₹24 lakh recovered.

CG Crime : धमतरी। जिले की नगरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 24 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

CG Crime : मामला नगरी थाना क्षेत्र के जंगलपारा का है, जहां राधिका साहू अपने परिवार के साथ बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का पिछला दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया और आलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए।

CG Crime : घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल और नगरी थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने न केवल इस चोरी की वारदात को स्वीकार किया, बल्कि नगरी क्षेत्र में हुई दो अन्य बड़ी चोरियों और एक मोटरसाइकिल चोरी में भी अपनी संलिप्तता कबूल की।

CG Crime : आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 144 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण, 2 किलो 167 ग्राम चांदी के जेवर, 11 हजार 300 रुपये नकद, मोबाइल फोन, चोरी में इस्तेमाल लोहे का रॉड और एक चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की है।

CG Crime : पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के सामान को खरीदने और छिपाने में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। इस मामले में दो ऐसे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने चोरी का माल ठिकाने लगाने में मदद की थी। पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019