MP News: Patwari caught red-handed taking bribe in the name of name transfer, 10,000 rupees
MP News : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने वाले पटवारी की शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया और उसे कार्यालय में ही रिश्वत की रकम लेते हुए दबोच लिया।
MP News : मामला मनावर क्षेत्र का है, जहां ग्राम बीडपुरा के पटवारी प्रवीण पाटीदार पर दो प्लॉट के नामांतरण के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। शिकायतकर्ता अरुण कुमार तिवारी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त इंदौर से की थी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की।
MP News : सोमवार को लोकायुक्त की टीम ने मनावर स्थित पटवारी कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को 10 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि नामांतरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रति प्लॉट 10 हजार रुपये की मांग की गई थी।
MP News : कार्रवाई के दौरान जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम पटवारी को सौंपी, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने तत्काल उसे पकड़ लिया। रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद कर ली गई। यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में की गई। टीम का नेतृत्व कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया ने किया।

