Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Stock Market June 8: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से शेयर बाजार धड़ाम, बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 719 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Asian News
Stock Market June 8: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से शेयर बाजार धड़ाम, बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 719 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
X

Stock Market June 8: नई दिल्ली/मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 08 जून को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में करीब एक प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

Stock Market June 8: कारोबार समाप्त होने पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 719.08 अंक यानी 0.97 प्रतिशत टूटकर 73,524.26 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 243.70 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,123 अंक पर पहुंच गया।

Stock Market June 8: बाजार में बिकवाली का दबाव व्यापक रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.40 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1.92 प्रतिशत नीचे बंद हुए, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

Stock Market June 8: सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी, मेटल और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.56 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.33 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 1.85 प्रतिशत लुढ़क गया। इसके अलावा मीडिया, ऑयल एंड गैस, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टरों में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

Stock Market June 8: निफ्टी-50 के 50 शेयरों में से केवल 9 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 41 शेयरों में गिरावट रही। सबसे ज्यादा बढ़त मैक्स हेल्थ, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, बीईएल, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयरों में दर्ज की गई। दूसरी ओर, विप्रो के शेयर 8.4 प्रतिशत तक टूट गए। इसके अलावा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, इटरनल, हिंडाल्को और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में भी 3.6 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

Stock Market June 8: बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक स्तर पर निवेशकों की सतर्कता के कारण भारतीय बाजार में बिकवाली का माहौल बना रहा। आने वाले दिनों में वैश्विक घटनाक्रम और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर बाजार की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019