Share Market 08 June: मिडिल-ईस्ट की जंग में शेयर मार्केट क्रैश, 800 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 286 अंक फिसला
Share Market 08 June: नई दिल्ली/ मुंबई। मिडिल-ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच जंग का असर शेयर मार्केट पर साफ दिखाई दिया। सोमवार को बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स में 718 अंकों गिरावट के साथ 73,421.61 पर खुला जबकि, एनएसई निफ्टी में भी करीब 250 अंकों गिरावट देखी गई, निफ्टी 23,118.45 पर कारोबार कर रहा है।
Share Market 08 June: किस सेक्टर शेयरों पर पड़ा असर
सोमवार को शेयर बाजार में बिकवाली देखी जा रही है। सेक्टरवार शेयरों की बात करें तो रियल्टी, मेटल, ऑटो और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) के शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है। रियल्टी शेयर में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, मेटल, ऑटो और आईटी सेक्टर में 1-1 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
Share Market 08 June: निफ्टी की कंपनियों में विप्रो, टीसीएस, टाटा स्टील, हिंडालको इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस को सबसे अधिक नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयर रहे।
Share Market 08 June: मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट
मार्केट कैप की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100, मिडकैप 150 और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 1-1 प्रतिशत की कमजोरी आई है। बाजार में उतार-चढ़ाव अचानक बहुत बढ़ गया। तमाम शेयरों मे गिरावट के बीच भारत वीआईएक्स ( वोलेटिलिटी इंडेक्स) लगभग 15 फीसदी उछलकर 18 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।
Share Market 08 June: कैसा रहा अंतरराष्ट्रीय बाजारों का हाल
भारत के अलावा अन्य एशियाई बाजारों में नकारात्मक रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई करीब 4 फीसदी, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5 फीसदी और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग करीब 1 फीसदी तक लुढ़क गया।
Share Market 08 June: मिडिल-ईस्ट में तनाव का असर कच्चे तेल की कीमत में भी नजर आया। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 4 फीसदी छलांग लगाकर 96.90 डॉलर प्रति बैलर पर पहुंच गया।

