CG News: A case of robbery by shooting a bullion trader, the culprits have not been found even after 4 days, IG increased the reward.
CG News : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। कोटमी साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटने वाले अज्ञात बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने इनाम राशि बढ़ा दी है।
CG News : 26 मई 2026 को थाना पेण्ड्रा अंतर्गत कोटमी चौकी क्षेत्र में आयोजित साप्ताहिक बाजार के दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मरवाही रोड निवासी सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी को गोली मार दी थी। वारदात के बाद आरोपी सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए थे। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

CG News : मामले में थाना पेण्ड्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 309(6), 311, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुरुआत में पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
CG News : हालांकि चार दिन बाद भी जांच में कोई ठोस सफलता नहीं मिलने पर राम गोपाल गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इनाम राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी है। पुलिस रेग्युलेशन पैरा 80-A के तहत जारी आदेश में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति आरोपियों के संबंध में विश्वसनीय सूचना देगा, गिरफ्तारी में सहयोग करेगा या घटना से संबंधित फोटो एवं वीडियो उपलब्ध कराएगा, उसे 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

CG News : पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इनाम वितरण को लेकर अंतिम निर्णय बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा लिया जाएगा। घटना के बाद से पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। बाजार क्षेत्र और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वहीं संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
CG News : पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के दिन संदिग्ध बाइक सवारों को देखा हो या उनके बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


