CG News: Public anger erupted against the Sarpanch in village Baktara, villagers demanded his resignation.
CG News : रायपुर। जिले के आरंग विधानसभा अंतर्गत ग्राम बकतरा में सरपंच देवकी टंडन के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। गांव के लोगों ने सरपंच पर मनमानी, भ्रष्टाचार और निजी रिश्तेदारों को अवैध लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाते हुए पद छोड़ने की मांग शुरू कर दी है।
CG News : शिकायतकर्ता उपेंद्र भारती का आरोप है कि सरपंच देवकी टंडन ने पदभार संभालने के बाद से पंचायत की बैठक किए बिना ही गांव में स्थित औद्योगिक संस्थानों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए। आरोप है कि इसके एवज में मोटी रकम की वसूली भी की गई।
CG News : ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच की कार्यप्रणाली से गांव का विकास प्रभावित हुआ है और पंचायत में पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो गई है। मामले की शिकायत जिलाधीश और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी की गई है। उपेंद्र भारती ने दावा किया है कि ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली हो रही है।
CG News : उन्होंने कहा कि इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी आरंग को भी शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


